अन्य खबरें

200 नई मंडियां ई-नाम से जुडीं: तोमर का दावा

कृषि भवन में एक समारोह में बोलते हुएकेंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यों की 200 नई मंडियों का स्वागत कियाजिन्हें ई-एनएएम प्लेटफॉर्म में जोड़ा गया है।

मंत्री ने दावा किया कि मई 2020 तक कृषि उपज के विपणन के लिए ई-नाम मंच में लगभग एक हजार मंडियां शामिल होंगी।

मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुरनूल और हुबली की मंडियों के बीच मूंगफली और मक्का में लाइव ट्रेडिंग को भी देखा। उन्होंने कहा कि किसानों के लाभ के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण जल्द ही साकार होगा।

ई-नाम प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत 200 बाजार आज इस प्रकार हैं: आंध्र प्रदेश-11 मंडियांगुजरात-25 मंडियांओडिशा –16 मंडियांराजस्थान –94 मंडियांतमिलनाडु –27 मंडियांउत्तर प्रदेश (-25 मंडियां; और कर्नाटक –02 मंडियां।

इस तरह देश में कुल 785 मंडियां ई-नाम से जुड़ गयी हैं। यह देश में 415 नए बाजारों को एकीकृत करने के मार्ग में हासिल किया गया पहला मील का पत्थर है। यह पहली बार है कि कर्नाटक राज्य को ई-एनएएम राज्यों की सूची में जोड़ा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close