अन्य खबरें

तोमर ने राष्ट्रीय सलाहकार कार्यशाला का किया शुभारंभ

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सलाहकार कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका थीम “ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) में कृषि-लोजीस्टिक्स” था। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मजबूत कृषि भारत को मजबूत बनाएगा।

तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाना है और इसके लिए ई-नॉम की सराहना की।

कृषि–लोजीस्टिक को मजबूत बनाने पर मंत्री ने सुझाव दिया कि कृषि–लोजीस्टिक कटाई के साथ शुरू होती है। कटाई के साथ-साथ सफाई, ग्रेडिंग, छंटाई, गुणवत्ता निरीक्षण, पैकेजिंग और मार्केटिंग करनी होती है ताकि उत्पादन से उपभोक्ता तक की यात्रा पूरी हो सके।

तोमर ने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी किसान तक पहुंचनी चाहिए, पानी को बचाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई का उपयोग किया जाना चाहिए, रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग होना चाहिए, इनपुट लागत कम होनी चाहिए और किसानों को एमएसपी के माध्यम से अच्छी कीमत मिलनी चाहिए ।

200 से अधिक प्रमुख पेशेवरों ने कार्यशाला में भाग लिया। देश-भर के विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला और कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने भी कार्यशाला में भाग लिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close