अन्य खबरें

उधमसिंह नगर डीसीसीबी की नई शाखा का उद्घाटन

उत्तराखंड स्थित उधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक की खटीमा की शायंकालीन शाखा के नए परिसर का उद्घाटन हाल ही में राज्य के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने किया।

बैंक की खटीमा शहर के मुख्य चौक की शाखा को शहर के कंजबाग चौराहा में स्थानांतरित किया गया। बैंक की खटीमा शहर में दो शाखाएं हैं और उधमसिंह नगर जिले में कुल 33 शाखाओं का नेटवर्क है।

उत्तराखंड स्थित उधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक ने 2017-18 वित्तीय वर्ष में  7.07 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। बैंक ने इस साल 526 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया है।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, विधायक  प्रेम सिंह, पुष्कर सिंह, बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मानस, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत और अन्य उपस्थित थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close