अन्य खबरें

भिंड में इफको के नीम अभियान में मंत्री ने की शिरकत

अब मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह की बारी थी जिन्होंने भारत भर में इफको के नीम वृक्षारोपण अभियान को समर्थन दिया। सहकारिता मंत्री ने मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में नीम का पौधा लगाकर इफको नीम वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

पाठकों को याद होगा कि मंत्री के पुत्र अमित प्रताप सिंह इफको की बोर्ड पर हैं, जो इस अवसर पर भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में, सिंह ने अधिक से अधिक रोपण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को नीम के वृक्षारोपण के लाभों से भी अवगत कराया ।

इस अवसर पर इफको ने 10 हजार नीम के पौधे वितरित किये। भिंड डीसीसीबी के निदेशक उदय प्रताप सिंह, एसडीएम शुभम शर्मा, स्कूल के छात्र और अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि अतीत में इफको के वृक्षारोपण अभियान में राज्यों के कई सीएम और मंत्रियों ने भाग लिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close