
आरबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि कोल्हापुर स्थित युवा विकास सहकारी बैंक पर जारी दिशा-निर्देशों की अवधि में विस्तार किया गया है।
इससे पहले आरबीआई ने बैंक पर 05 जनवरी, 2019 को छह महीने की अवधि के लिए दिशा-निर्देशों जारी किया था।
आरबीआई ने स्पष्ट किया कि “संदर्भ के तहत निर्देश की अन्य सभी शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। 02 जुलाई, 2019 के निर्देश की एक प्रति, जो उपरोक्त विस्तार को सूचित करती है, बैंक के परिसर में जनता के पठन के लिए प्रदर्शित की गई है।”
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा पूर्वोक्त विस्तार और संशोधन का अर्थ यह नहीं लगाया जाना चाहिए कि भारतीय रिज़र्व बैंक उक्त बैंक की वित्तीय स्थिति में पर्याप्त सुधार से संतुष्ट है।



