अन्य खबरें

आईसीए निर्वाचन: जीएससीयू ने संघानी का किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) के ग्लोबल बोर्ड में निर्वाचित होने के बाद दिलीप संघानी का गुजरात के जिला सहकारी संघों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। अहमदाबाद में गुजरात राज्य सहकारी संघ के निदेशक मंडल की बैठक के दौरान यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिला सहकारी संघों के प्रतिनिधियों ने संघानी को बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय सहकारी मंच पर मिली नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

संघानी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों का स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने राज्य के सहकारी जगत से मिले सहयोग और प्रोत्साहन के लिए भी धन्यवाद दिया।

बैठक में गुजरात राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्यामभाई अमीन, राज्यसभा सांसद नरहरिभाई अमीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति और सहकारी क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close