
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के अधिकारियों ने हरियाणा की विभिन्न प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पीएसीएस) तथा अन्य सहकारी संस्थाओं का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने संस्थाओं के कामकाज का जायजा लिया और जमीनी स्तर पर उनके सामने आ रही चुनौतियों को समझा।
बैठकों में यह भी विचार-विमर्श हुआ कि एनसीडीसी की वित्तीय सहायता और संस्थागत सहयोग के माध्यम से सहकारी संस्थाओं के विस्तार तथा उनकी कार्यक्षमता को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है।
इस दौरे से एनसीडीसी अधिकारियों को सहकारी संस्थाओं की वास्तविक जरूरतों और जमीनी चुनौतियों को समझने का अवसर मिला।



