अन्य खबरें

सहकारी नेताओं ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर संघानी का किया भव्य स्वागत

अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) के वैश्विक बोर्ड में निदेशक चुने जाने के बाद इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी का पहली बार अहमदाबाद पहुंचने पर सहकारिता क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए संघानी ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि सहकारिता के माध्यम से पूरी दुनिया में शांति, सुरक्षा और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सहकारी आंदोलन की जनकल्याणकारी भावना लोगों को एकजुट करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

दिलीप संघानी ने हवाई अड्डे पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और व्यक्त किए गए विश्वास के लिए आभार जताया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close