अन्य खबरें

एपीवाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए बालाघाट डीसीसीबी सम्मानित

अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के क्रियान्वयन और विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (डीसीसीबी), बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिनव सिंह बघेल को पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने सम्मानित किया।

नई दिल्ली में आयोजित नॉर्थ जोन एपीवाई सम्मान समारोह एवं रणनीति समीक्षा बैठक के दौरान बघेल को बैंक की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान एपीवाई की पहुंच बढ़ाने और अधिक लोगों को पेंशन कवरेज से जोड़ने में बैंक के योगदान के लिए दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान अटल पेंशन योजना के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और भविष्य में पेंशन कवरेज को और व्यापक बनाने तथा लोगों की सेवानिवृत्ति सुरक्षा मजबूत करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा हुई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close