अन्य खबरें

आईसीएआर ने खेती में बदलाव के अगले चरण की योजना बनाई

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसायटी की 97वीं वार्षिक आम बैठक में देश में मांग-आधारित और किसान-केंद्रित कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में की।

चौहान ने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने की भारत की यात्रा कृषि को खेत से वैश्विक बाजार तक ले जाने पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान का उद्देश्य किसानों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों को समयबद्ध और मापनीय लाभ पहुंचाना तथा उनकी आय बढ़ाना होना चाहिए।

कृषि मंत्री ने एकीकृत कृषि प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य और जलवायु अनुकूल कृषि पर विशेष जोर दिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दलहन, तिलहन, बीज, पशुधन और प्रसंस्करण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत करने और किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने की आवश्यकता बताई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close