अन्य खबरें

आईबीए सीआईएसओ समिट में कोऑप बैंकों का शानदार प्रदर्शन

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा आयोजित 5वें आईबीए सीआईएसओ समिट एंड सिटेशन्स 2026 में सहकारी बैंकों ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक, कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक और टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक ने दो प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। बैंक को ‘कोऑपरेटिव बैंकिंग सेक्टर में साइबर सिक्योरिटी टीम ऑफ द ईयर’ तथा ‘आइडेंटिटी एंड एक्सेस मैनेजमेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार प्रदान किए गए।

कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक को ‘साइबर रेजिलिएंस ऑफ द ईयर’ श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।

वहीं, टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड को इसी श्रेणी में रनर-अप घोषित किया गया। बैंक की ओर से यह पुरस्कार मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) देविदास घोलप ने प्राप्त किया।

10 जुलाई को मुंबई में आयोजित इस शिखर सम्मेलन में भारतीय बैंक संघ द्वारा प्रदान किए गए ये सम्मान इस बात का प्रमाण हैं कि भारत का सहकारी बैंकिंग क्षेत्र साइबर सुरक्षा और डिजिटल विश्वास के क्षेत्र में लगातार अपनी नेतृत्वकारी भूमिका को मजबूत कर रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close