
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में ‘सहकार से समृद्धि-सहकारिता सप्ताह 2026’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने राजधानी में सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहकारिता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह सप्ताहभर का अभियान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने पर केंद्रित है। अभियान के दौरान सेमिनार, जागरूकता अभियान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर दिल्ली के सहकारिता मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा कि सरकार तकनीक, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित सुशासन के माध्यम से सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



