अन्य खबरें

सिकुन प्रतिनिधिमंडल ने असम के राज्यपाल से की मुलाकात

पूर्वोत्तर भारत में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से सिक्किम राज्य सहकारी संघ (सिकुन) के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. मंगलजीत राय के नेतृत्व में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से लोक भवन में मुलाकात की। यह बैठक “सहकारी संवाद” विषय के अंतर्गत आयोजित की गई।

बैठक के दौरान राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने क्षेत्र में सहकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा सहकारिता क्षेत्र के विस्तार के लिए सिकुन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं पूर्वोत्तर राज्यों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने, लोगों की आजीविका सुदृढ़ करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

राज्यपाल ने कहा कि सहकारिता मॉडल ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विकास का प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को सहकारी ढांचे से जोड़कर आर्थिक सशक्तीकरण को नई दिशा दी जा सकती है।

बैठक में सहकारिता क्षेत्र के विस्तार, क्षमता निर्माण, संस्थागत सुदृढ़ीकरण तथा पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी आंदोलन को नई गति देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close