अन्य खबरें

उत्तराखंड सहकारी चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत

उत्तराखंड की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत दर्ज की है। इसे सहकारिता क्षेत्र के लिए बड़ा जनादेश बताते हुए राज्य के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने राज्य की लगभग 98 प्रतिशत क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के बोर्डों पर जीत हासिल की है।

राज्य की 39 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में चुनाव हुए थे, जिनमें भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा।

चुनावों के बाद कुल 348 प्रतिनिधि निदेशक मंडलों के लिए निर्वाचित हुए, जिनमें 136 महिलाएं और 212 पुरुष शामिल हैं। इसे सहकारिता नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। इसके अलावा 37 प्रतिनिधि समितियों के अध्यक्ष तथा 25 उपाध्यक्ष चुने गए।

डॉ. रावत ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों तथा भाजपा संगठन की सहकारिता क्षेत्र में मजबूत जमीनी पकड़ पर जनता के विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close