
कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) के प्रबंध निदेशक एस.एस. यादव ने हाल ही में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान शाह ने सहकारी क्षेत्र में चल रही पहलों को और मजबूत बनाने तथा नई योजनाओं को लागू कर इस क्षेत्र की वृद्धि को गति देने संबंधी सुझाव दिए।
मुलाकात से जुड़ी जानकारी और फोटो कृभको के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा किए गए।



