अन्य खबरें

सरकार ने 15 स्थानों पर टिड्डी नियंत्रण किया शुरू

केंद्र ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के 15 स्थानों पर टिड्डी नियंत्रण अभियान शुरू किया है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रधान सचिव (कृषि) के साथ केन्द्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में एक वीडियो सम्मेलन आयोजित किया गया।  

इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अद्यतन स्थिति और टिड्डियों के नियंत्रण के बारे में बताया गया। इसके बाद, सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को टिड्डी के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की गई है और संबंधित एसओपी साझा किए गए हैं।   

नियंत्रण अभियान जयपुर, दौसा, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, श्री गंगानगर (राजस्थान) और निवाड़ी और शिवपुरी (मध्य प्रदेश) जिलों में 10 स्थानों पर आरंभ किया गया है। मध्य प्रदेश के कृषि विभाग ने सतना, बालाघाट, निवारी, रायसेन और शिवपुरी जिलों में एक-एक नियंत्रण अभियान चलाया है। अभी तक फसल नुकसान की कोई सूचना नहीं है।    

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close