अन्य खबरें

कैम्पको प्रति किलो सुपारी पर चुकाएगा अधिक रकम

बिजनेस लाइन की खबर है कि लॉकडाउन के दौरान सुपारी किसानों की उपज को खरीद कर मदद करने के अलावा कैंपको खरीद मूल्य में भी 5 रुपये प्रति किलो की वृद्धि करेगा।

समाचार आउटलेट का कहना है कि कैम्पको के प्रबंध निदेशक सुरेश भंडारी ने  यह घोषणा की है। 

इस बीच, सहकारी ने उत्पादकों से खरीदी जाने वाले सुपारी की मात्रा बढ़ाने का भी फैसला किया है। 

कर्नाटक और केरल के उत्तरी भाग के छोटे और सीमांत भूमि जोत वाले कई किसानों के लिए सुपारी आय का प्रमुख स्रोत है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close