अन्य खबरें

भारत टैक्सी की पहली आमसभा आयोजित

भारत टैक्सी ने अपनी पहली वार्षिक आमसभा आयोजित की, जिसमें सहकारी संस्था की अब तक की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी वर्ष के लिए विकास की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

आमसभा में भारत टैक्सी के अध्यक्ष जयेन मेहता, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार बंसल और उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता सहित विभिन्न प्रमुख सहकारी संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में नेफेड, इफको, कृभको, एनडीडीबी, एनसीईएल और नाबार्ड समेत अन्य सहकारी संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

दिल्ली यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। इनमें विशेष आयुक्त अजय चौधरी, आईपीएस और भारत टैक्सी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल हिमांशु प्रमुख रूप से शामिल थे।

आमसभा के दौरान सहकारी संस्था की वार्षिक रिपोर्ट, वित्तीय विवरण और अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आगामी वर्ष के लिए कार्ययोजना, प्राथमिकताओं, जिम्मेदारियों और लक्ष्यों पर भी चर्चा हुई।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close