अन्य खबरें

चंडीगढ़ में भारत टैक्सी सेवा शुरू, गुर्जर ने दिखाई हरी झंडी

सहकारिता क्षेत्र की महत्वपूर्ण पहल के रूप में चंडीगढ़ में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य परिवहन क्षेत्र को मजबूत करने के साथ-साथ मोबिलिटी सेवाओं में सहकारिता क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

भारत टैक्सी की शुरुआत सरकार के व्यापक ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के अनुरूप की गई पहल के रूप में की जा रही है। सहकारी मॉडल के माध्यम से परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर सृजित करने और सेवा प्रदाताओं को एक संगठित मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भारत टैक्सी पहल के संबंध में अपने विचार साझा किए। उन्होंने सहकारी क्षेत्र के विस्तार तथा अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में ऐसी पहलों के महत्व को रेखांकित किया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close