अन्य खबरें

असम में सहकारी समितियों का पंजीकरण अब पूरी तरह ऑनलाइन

असम सरकार ने सहकारी समितियों के पंजीकरण को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए राज्य के सहकारिता मंत्री कौशिक राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई असम कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि इस सुधार से सहकारी समितियों की पंजीकरण प्रक्रिया सरल होगी और राज्यभर में पंजीकरण में होने वाली देरी समाप्त होगी।

नई व्यवस्था के तहत डेयरी सहकारी समितियों को पंजीकरण प्रमाणपत्र एक दिन के भीतर जारी किया जाएगा, जबकि अन्य सहकारी समितियों को 30 दिनों के भीतर पंजीकरण प्रमाणपत्र मिलेगा।

सहकारिता मंत्री ने इस कदम को एक “ऐतिहासिक सुधार” बताया और कहा कि इससे राज्य में सहकारी क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close