अन्य खबरें

शिवकृपा पतसंस्था ने हेल्थ और लोन रिकवरी ऐप लॉन्च किए

मुंबई स्थित शिवकृपा सहकारी पतसंस्था ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने तथा ऋण वसूली प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो नए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘शिवम आरोग्यम’ और ‘लोन रिकवरी ऐप’ लॉन्च किए हैं।

इन दोनों ऐप का उद्घाटन रबाले स्थित संस्था के प्रशासनिक कार्यालय में संस्थापक एवं अध्यक्ष गोरख चव्हाण और संस्थापक एवं उपाध्यक्ष चंद्रकांत वांजरी ने किया। इस अवसर पर ऑडिटर राजू कामठे भी उपस्थित रहे।

‘शिवम आरोग्यम’ ऐप कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

वहीं, ‘लोन रिकवरी ऐप’ के जरिए ऋण वसूली प्रक्रिया को डिजिटल बनाने का प्रयास किया गया है। ऐप की मदद से रियल-टाइम अपडेट, त्वरित रिपोर्टिंग और ऋण वसूली की बेहतर निगरानी संभव होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close