अन्य खबरें

अमूल को 200 करोड़ रुपये का कार्यशील पूंजी ऋण

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) को 200 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी सहायता मंजूर की है।

नई दिल्ली में एनसीडीसी के उप प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता ने जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयन मेहता को मंजूरी पत्र सौंपा।

एनसीडीसी की इस कार्यशील पूंजी सहायता से जीसीएमएमएफ को अपने कारोबार के बढ़ते पैमाने के बीच वित्तीय प्रबंधन में अधिक लचीलापन मिलने की उम्मीद है। इससे डेयरी सहकारी संस्था को अपने दैनिक कारोबारी संचालन को सुचारु बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

यह मंजूरी एनसीडीसी की प्रमुख सहकारी संस्थाओं के साथ साझेदारी मजबूत करने और भारत के डेयरी सहकारी आंदोलन के सतत विकास को समर्थन देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close