अन्य खबरें

सचिव ने की प्रस्तावित सहकारी जीवन बीमा संस्था की समीक्षा

सहकारी क्षेत्र में बीमा सेवाओं के विस्तार को लेकर सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने सोमवार को नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें प्रस्तावित सहकारी जीवन बीमा संस्था की प्रगति की समीक्षा की गई तथा इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

अटल अक्षय ऊर्जा भवन में आयोजित इस बैठक में प्रस्तावित सहकारी जीवन बीमा पहल की वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया।

साथ ही, इसके संचालन एवं रणनीतिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुरूप सहकारी संस्थाओं के बीच बीमा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उपायों पर मंथन किया गया।

बैठक में सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव रमन कुमार, निदेशक कुमार रामकृष्ण, इफको के प्रबंध निदेशक किरित कुमार जे. पटेल, निदेशक रमेश कुमार, इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रत मंडल सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सहकारी क्षेत्र के प्रमुख हितधारक उपस्थित रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close