अन्य खबरें

सहकार टैक्सी के सीओओ ने कृभको एमडी से की मुलाकात

सहकारी क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) विवेक पांडेय ने कृभको के प्रबंध निदेशक एस. एस. यादव तथा निदेशक (वित्त) (अतिरिक्त प्रभार) आर. वेंकटरमणन से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान सहकारी क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा सहकारी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर केंद्र सरकार के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

चर्चा में सहकारिता आंदोलन के विस्तार के लिए सहयोग, नवाचार और परस्पर समर्थन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close