अन्य खबरें

सहकार भारती ने अवस्थी को आरएसएस शताब्दी स्मृति-चिह्न किया भेंट

सहकार भारती के वरिष्ठ नेताओं ने इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ. यू.एस. अवस्थी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरसीएस) के 100वें वर्ष के उपलक्ष्य में उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. अवस्थी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रतिनिधिमंडल में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी, वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश मराठे तथा दीनानाथ ठाकुर शामिल थे। उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सहकार भारती के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. अवस्थी ने इस सम्मान के लिए सहकार भारती के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदर्शित स्नेह और सम्मान से वे भावुक हैं तथा इस आत्मीय सम्मान और सद्भावना के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद करते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close