अन्य खबरें

सहकारिता मंत्री ने की दिल्ली आरसीएस कार्यालय के कार्यों की समीक्षा

दिल्ली के सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने सोमवार को रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (आरसीएस) कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की और ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए मंत्री ने बताया कि समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों का आकलन किया गया तथा राष्ट्रीय राजधानी में सहकारिता संबंधी पहलों के प्रभावी और त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में मजबूत और अधिक सक्षम सहकारी संस्थाओं के माध्यम से ‘सहकार से समृद्धि’ का विजन लगातार साकार हो रहा है।

रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार सहकारिता आंदोलन के माध्यम से विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close