अन्य खबरें

ईसाफ कोऑपरेटिव को मिली आईसीए की पूर्ण सदस्यता

केरल स्थित ईसाफ स्वाश्रय मल्टी स्टेट एग्रो कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड को इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई है।

यह दर्जा संस्था को दो वर्षों तक अस्थायी एसोसिएट सदस्य के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करने के बाद प्रदान किया गया है। आईसीए के निदेशक मंडल ने ईसाफ कोऑपरेटिव के एसोसिएट सदस्य से पूर्ण सदस्य बनाए जाने के अनुरोध को मंजूरी देते हुए इसकी पुष्टि की है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

पूर्ण सदस्यता मिलने के बाद ईसाफ कोऑपरेटिव को आईसीए की निर्णय-निर्माण प्रक्रियाओं में मतदान का अधिकार प्राप्त होगा। साथ ही संस्था अंतरराष्ट्रीय सहकारिता आंदोलन की भावी दिशा तय करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेगी।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ईसाफ कोऑपरेटिव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉर्ज थॉमस ने इसे संस्था के लिए गर्व का क्षण और सहकारिता यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी हितधारकों को बधाई दी और उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) विश्व का प्रमुख सहकारी संगठन है, जो 100 से अधिक देशों की सहकारी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close