अन्य खबरें

उत्तराखंड ने आरसीएस ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च

सहकारिता क्षेत्र के डिजिटलीकरण को गति देते हुए उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसायटीज़ (आरसीएस) ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से सहकारी समितियों से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है।

पोर्टल पर सहकारी समितियों का ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड, ऑडिट प्रबंधन, शिकायत निवारण, नामांकन सत्यापन, सदस्यता सेवाएं, एमआईएस रिपोर्टिंग तथा वार्षिक रिटर्न दाखिल करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और सेवा वितरण में सुधार होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से सहकारी संस्थाओं और नागरिकों को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं मिल सकेंगी।

डॉ. रावत ने अधिकारियों को प्रत्येक विकासखंड में कम से कम एक आदर्श बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की “हर ब्लॉक में एक सहकारी ग्राम” की परिकल्पना को साकार करने के लिए सक्रिय प्रयास करने का आह्वान किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close