अन्य खबरें

इफको की 55वीं एजीएम में गोल्ड गिफ्ट दोगुना

इफको की 55वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान भारत मंडपम में एक दिलचस्प प्रसंग साझा करते हुए इफको के चेयरमैन दिलीप संघानी ने कहा कि सोने की बढ़ती कीमतों को लेकर आरजीबी सदस्यों के बीच इस बार पारंपरिक स्वर्ण उपहार को लेकर संशय का माहौल बना हुआ था।

उन्होंने बताया कि आम बैठक में हर वर्ष दिए जाने वाले 5 ग्राम सोने के सिक्के को लेकर सदस्यों के बीच चर्चा थी कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण संभवतः इस परंपरा को समाप्त किया जा सकता है।

संघानी ने कहा, “जब बोर्ड की बैठक हुई तो इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इफको के अभूतपूर्व लाभ को देखते हुए हमने सदस्यों को एक विशेष सरप्राइज देने का निर्णय लिया।”

इसके बाद इफको बोर्ड ने प्रत्येक सदस्य को दिए जाने वाले स्वर्ण उपहार को 5 ग्राम से बढ़ाकर 10 ग्राम करने का फैसला किया।

चेयरमैन द्वारा यह घोषणा किए जाने के साथ ही सभागार में मौजूद बड़ी संख्या में आरजीबी सदस्यों ने जोरदार तालियों और उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ फैसले का अभिनंदन किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close