अन्य खबरें

देवगिरी बैंक ने उन्नत इंटरनेट बैंकिंग सेवा की शुरुआत की

महाराष्ट्र स्थित देवगिरी नागरी सहकारी बैंक ने ग्राहकों के लिए उन्नत इंटरनेट बैंकिंग सेवा की शुरुआत की है। बैंक की इस पहल को डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैंक के चेयरमैन किशोर शितोले ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि नई डिजिटल बैंकिंग सेवा के जरिए ग्राहक घर बैठे सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक तरीके से बैंकिंग लेनदेन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि बैंक की यह नई इंटरनेट बैंकिंग सेवा ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके माध्यम से ग्राहक बिना शाखा में जाए विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close