अन्य खबरें

नेफेड के सहयोग से असम का शहद अमेरिका निर्यात

नेफेड के सहयोग से असम के बक्सा जिले से पहली बार शहद की खेप अमेरिका निर्यात की गई।

शहद की इस खेप को गुवाहाटी से बक्सा एग्रो फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा रवाना किया गया। इस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को क्लस्टर आधारित बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन (सीबीबीओ) योजना के अंतर्गत सॉल्ट रेंज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोत्साहित किया गया है।

इस पहल से असम के शहद उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही कृषि निर्यात में किसान उत्पादक संगठनों की भूमिका भी और मजबूत होगी।

नेफेड का उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close