
किसानों की आय सुदृढ़ करने और दलहन फसलों के लिए मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) ने रबी विपणन सत्र 2026 के तहत उत्तर प्रदेश के झांसी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन खरीद शुरू कर दी है।
यह खरीद केंद्र सरकार की मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत मऊरानीपुर स्थित झलकारी बाई महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एमकेपीसीएल) के सहयोग से की जा रही है।
इस पहल से किसानों को उनकी उपज का सुनिश्चित न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होगा, जिससे उन्हें बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, यह कदम महिला किसान उत्पादक संगठनों को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा।



