अन्य खबरें

बिहार एसटीसीबी और कॉम्फेड के बीच एमओए पर हस्ताक्षर

ग्रामीण बिहार में वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार राज्य सहकारी बैंक और कॉम्फेड ने मंगलवार को एक अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता प्राथमिक दुग्ध सहकारी समितियों (पीडीसीएस) को औपचारिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। इस साझेदारी के तहत पीडीसीएस को बैंक मित्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इस पहल से दुग्ध उत्पादक किसानों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही, उन्हें बैंक शाखाओं पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी।

समझौते पर बीएससीबी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह और कॉमफेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ ने हस्ताक्षर किए।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close