
आगामी अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह की तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एक विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि सहकारिता आंदोलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इसमें भागीदारी कर सकें।
उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों के प्रचार-प्रसार और महाराष्ट्र के सफल सहकारी मॉडलों से सीखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए एक विशेष चर्चा सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए, जिसमें नए और नवाचार आधारित विचारों पर विमर्श किया जाएगा।
मंत्री सारंग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मध्यप्रदेश में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।



