अन्य खबरें

एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को भारत सरकार के ग्रामीण मंत्रालय द्वारा, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बैंक लिंकेज के लिए देश भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस मिशन में भी हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

बैंक के अध्यक्ष देविन्द्र श्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैंक ही नहीं अपितु समूचे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का नाम पूरे भारत में सर्वोच्च श्रेणी में लिया जाता है।

अभी हाल ही में बैंक ने राष्ट्रीय स्तर पर कई और भी पुरूस्कार प्राप्त किये है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की कार्यशैली ने सहकारी क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close