अन्य खबरें

मंत्री ने सांगली डीसीसीबी के कार्यालय का किया उद्घाटन

महाराष्ट्र सरकार में जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने हाल ही में इस्लामपुर में सांगली जिला सहकारी बैंक के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर बैंक के अध्यक्ष दिलीप पाटिल, उपाध्यक्ष संग्राम देशमुख समेत अन्य लोग मौजूद थे।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से बैंक अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की पेशकश कर सकेगा। फिलहाल बैंक लोगों की जरूरतों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और लगातार विकास के पथ पर है।

मंत्री ने उद्घाटन के तुरंत बाद इस खबर को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया और लिखा, “आज सांगली जिला सेंट्रल बैंक के इस्लामपुर मंडल कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष माननीय. दिलीप तात्या पाटिल, उपाध्यक्ष माननीय संग्राम सिंह देशमुख, माननीय सुरेश पाटिल, मान. झुंझरराव शिंदे समेत निदेशक मौजूद थे।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close