अन्य खबरें

महिला सशक्तिकरण: इफको ने पंजाब में खोला सिलाई केंद्र

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मेंइफको ने हाल ही में फतेहगढ़ साहिब में एक सिलाई केंद्र खोला। इस केंद्र का उद्घाटन पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की उपायुक्त अमृत कौर गिल ने किया। 

इस मौके पर कुछ महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। सभा को संबोधित करते हुए गिल ने कहा कि किसानों को मुख्य कृषि के साथ-साथ संबद्ध कृषि व्यवसायों का भी चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है।

इफको पंजाब राज्य विपणन प्रबंधक बहादुर सिंह ने किसानों के हित में इफको द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में उपायुक्त को सूचित किया।

इफको के फतेहगढ़ साहिब क्षेत्र के अधिकारी हिमांशु जैन ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close