अन्य खबरें

पद्मश्री डॉ. विठ्ठलराव विखे पाटिल साहकारी बैंक मुसीबत में

भारतीय रिज़र्व बैंक ने निहित शक्तियों के प्रयोग करते हुए सार्वजनिक हित में पद्मश्री डॉ.विठ्ठलराव विखे पाटिल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेडनासिक (महाराष्ट्र) पर निर्देश जारी किए थे।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने निर्देशों को अब 19 मई, 2019 से 17 सितंबर, 2019 तक की चार महीने की अवधि के लिए बढ़ा दिया है, जिसकी समीक्षा हो सकती है।

निर्देश की एक प्रति बैंक के परिसर में जनता की जानकारी के लिए प्रदर्शित की गई है। भारतीय रिज़र्व बैंक परिस्थितियों के आधार पर दिशा-निर्देशों के संशोधनों पर विचार कर सकता है।

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी दिशा-निर्देश को बैंकिंग लाइसेंस का रद्द किया जाना नहीं समझना चाहिए।

बैंक अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार होने तक प्रतिबंधों के साथ बैंकिंग व्यवसाय करना जारी रखेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close