
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने लक्ष्मणराव इनामदार राष्ट्रीय सहकारी अनुसंधान एवं विकास अकादमी (लिनैक), गुरुग्राम के माध्यम से 17 से 20 नवंबर 2026 तक डेयरी सहकारी समितियों के कर्मचारियों के लिए चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड की प्राथमिक डेयरी सहकारी समितियों तथा दुग्ध संघों के 23 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें समितियों और दुग्ध संघों के सदस्य, सचिव तथा कर्मचारी शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डेयरी व्यवसाय प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। इसमें प्राथमिक स्तर की डेयरी सहकारी समितियों और दुग्ध संघों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा उनके संचालन को अधिक कुशल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
समापन समारोह में बर्ड, लखनऊ के उप महाप्रबंधक अनीश कुमार उपस्थित रहे।



