
इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी को अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) के ग्लोबल बोर्ड में निदेशक चुने जाने के बाद राजकोट में आयोजित गुजकोमासोल बोर्ड की बैठक में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गोविंदभाई परमार, जयेशभाई रादड़िया, मौलिकभाई नाथवाणी, ऋषिभाई नाथवाणी, स्नेहलभाई पटेल सहित बोर्ड के अन्य सदस्य और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।
सम्मान समारोह के दौरान दिलीप संघाणी ने सभी के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
आईसीए के ग्लोबल बोर्ड में उनका निर्वाचन भारतीय सहकारिता आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे वैश्विक सहकारी मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।



