
प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) अब गांवों में सेवा केंद्र के रूप में अपनी भूमिका का विस्तार कर रही हैं। पैक्स के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर उपलब्ध 300 से अधिक सेवाएं ग्रामीण नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में पहल की जा रही है।
इस पहल के तहत 25 राज्यों के 564 जिलों में अब तक 649 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पैक्स प्रतिनिधियों को सीएससी पोर्टल के उपयोग और विभिन्न डिजिटल एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे जमीनी स्तर पर ग्रामीणों को व्यापक सेवाएं उपलब्ध करा सकें।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए कुल 30,271 पैक्स प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
यह पहल पैक्स को बहुउद्देश्यीय संस्थाओं के रूप में विकसित करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।



