अन्य खबरें

सांघानी ने नड्डा से की मुलाकात, उर्वरकों की उपलब्धता पर हुई चर्चा

इफको के अध्यक्ष दिलीप सांघानी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर देश में उर्वरकों की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान सांघानी ने उर्वरकों की आपूर्ति और वितरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

बैठक में उर्वरक आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा किसानों तक उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। यह बैठक भारतीय कृषि को सशक्त बनाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार और सहकारी क्षेत्र के बीच निरंतर समन्वय को भी दर्शाती है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close