अन्य खबरें

आईपीएल ने केरल में पीएम प्रणाम संगोष्ठी का किया आयोजन

इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) ने किसानों के बीच टिकाऊ और संतुलित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केरल में पीएम प्रणाम संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन किडंगूर सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक (एससीबी), ग्राम पंचायत, कृषि भवन (कृषिभवन) और कोट्टायम कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के सहयोग से किया गया।

संगोष्ठी में किसानों, कृषि विशेषज्ञों, सहकारी क्षेत्र के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पीएम प्रणाम (पीएम प्रोग्राम फॉर रेस्टोरेशन, अवेयरनेस, नरिशमेंट एंड अमेलियोरेशन ऑफ मदर अर्थ) योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस पहल का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (इंटीग्रेटेड न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट) तथा जैविक और जैव-उर्वरकों के अधिकाधिक उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन उपायों से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए कृषि उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close