अन्य खबरें

जोगिंद्रा सीसीबी का मुनाफा बढ़कर 22 करोड़ रुपये पहुंचा

जोगिंद्रा सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने वित्तीय प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए 21.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने ऑडिट किए गए वित्तीय परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक ने निरंतर विकास की गति बनाए रखते हुए अपनी वित्तीय स्थिति को और मजबूत किया है।

बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल जमा राशि 1,281 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,517 करोड़ रुपये हो गई है, जो ग्राहकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। वहीं, बैंक का ऋण पोर्टफोलियो भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। वर्ष 2022 में 545 करोड़ रुपये का ऋण पोर्टफोलियो बढ़कर 745 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

मुकेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 से बैंक ने औसतन 25 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है। उन्होंने कहा कि बैंक का पूंजी से जोखिम-भारित परिसंपत्ति अनुपात (सीआरएआर) 19.9 प्रतिशत है, जो नियामकीय मानकों से काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि बैंक का लक्ष्य सतत विकास के साथ ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close