
कर्नाटक स्थित साउथ कैनरा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। बैंक ने 131.14 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ अर्जित किया, जबकि कुल कारोबार 20,226.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
बैंक के अध्यक्ष एम. एन. राजेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक के कारोबार में वर्ष-दर-वर्ष 16.74% की वृद्धि हुई है, जबकि शुद्ध लाभ में 18.78% का इजाफा दर्ज किया गया। इस दौरान बैंक का एनपीए घटकर 2.21% हो गया है।
वित्त वर्ष के अंत तक बैंक के कुल जमा 9,264.64 करोड़ रुपये और ऋण वितरण 9,766.75 करोड़ रुपये रहा।



