अन्य खबरें

कुंदरिया बीबीएसएसएल बोर्ड में बने निदेशक

सहकारिता क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व सांसद मोहनभाई कुंदरिया को भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) के निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किया गया है।

कुंदरिया की यह नियुक्ति बिजेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद हुई है, जिन्हें पहले भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) की ओर से बीबीएसएसएल में नामित किया गया था।

सोमवार को ‘इंडियन कोऑपरेटिव’ से बातचीत में कुंदरिया ने बताया कि उन्हें बीबीएसएसएल के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है और उनका कार्यकाल नेफेड बोर्ड के शेष कार्यकाल के अनुरूप रहेगा। उन्होंने कहा, “बिजेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हो गया था और मुझे नेफेड बोर्ड द्वारा नामित किया गया है।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close