अन्य खबरें

सहकार भारती ने भिलाई में महिला सहकारी सम्मेलन का किया आयोजन

सहकार भारती ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में राज्य स्तरीय महिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया।

इस सम्मेलन में सहकारी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना और उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा।

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि सम्मेलन में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, सहकारिता के माध्यम से सशक्तिकरण तथा नेतृत्व क्षमता के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक राकेश सेन, सत्येंद्र शर्मा, अशोक दीवान, कनीराम, रेवती ताई शेंदुर्नीकर और रजनी बघेल सहित ब्रह्माकुमारी संस्थान के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close