
कृषक भारती सहकारी लिमिटेड (कृभको) ने उत्तर प्रदेश में आयोजित दो प्रमुख किसान जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेते हुए किसानों को अपने उत्पादों और किसान-हितैषी पहलों की जानकारी दी।
संस्था ने श्री कल्कि धाम में आयोजित फसल क्रांति कृषि मेला तथा कृषि विज्ञान केंद्र, अयोध्या में आयोजित क्षेत्रीय किसान मेला में अपने स्टॉल लगाए।
इन दोनों कार्यक्रमों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कृभको के स्टॉल का दौरा किया और किसानों के साथ संवाद किया।
स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों ने किसानों को कृभको द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उर्वरकों, कृषि उत्पादों तथा किसान-केंद्रित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसानों को टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए संस्था की विभिन्न पहलों से भी अवगत कराया गया।



