
हाल ही में लॉन्च की गई देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सारथियों को विशेष प्रदर्शन पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
फरवरी 2026 में निजी एग्रीगेटर कंपनियों के विकल्प के रूप में चालक-स्वामित्व मॉडल पर प्रारंभ की गई इस पहल ने अपने पारदर्शी, जवाबदेह और सहकारिता-आधारित संचालन मॉडल के कारण प्रमुख शहरों में तेजी से पहचान बनानी शुरू कर दी है।
भारत टैक्सी का उद्देश्य उत्कृष्ट सारथियों को प्रोत्साहित करते हुए अपने विस्तारित हो रहे चालक नेटवर्क को प्रेरित करना है। साथ ही, सहकारिता, पारदर्शिता और ग्राहक-प्रथम सेवा के सिद्धांतों के माध्यम से शहरी परिवहन व्यवस्था में सकारात्मक एवं स्थायी बदलाव लाना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।



