
ओडिशा राज्य सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड की अध्यक्ष सुश्री कविता मंजरी परिदा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गांधीनगर स्थित गुजकोमासोल मुख्यालय का दौरा किया।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल को गुजकोमासोल की प्रगति तथा गुजरात के सुदृढ़ सहकारी ढांचे के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों, सुशासन मॉडल और नवाचार पहलों पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद गुजरात सहित पूरे देश में सहकारिता क्षेत्र में हुई तेज प्रगति और लगातार हासिल की जा रही नई उपलब्धियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अंतर-राज्यीय सहकारी सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के संबंध में सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई।
इफको और गुजकोमासोल के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने इस दौरे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।



